Trusted Source Image

Indian Army Agniveer Admit Card 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड joinindianarmy.nic.in पर जारी

Saurabh Pandey | May 15, 2026 | 11:23 AM IST | 1 min read

अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया सहित 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय सेना विभिन्न पदों पर लगभग 25,000 रिक्तियों को भरने जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय सेना विभिन्न पदों पर लगभग 25,000 रिक्तियों को भरने जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत होने वाली कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन, महिला सैन्य पुलिस और जेसीओ/ओआर श्रेणियों के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

Indian Army Agniveer Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध "एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आवश्यक फील्ड में लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
  4. आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें।
  5. आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2026 का एक प्रिंटआउट लें।

Indian Army Agniveer Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. पिता का नाम
  3. जन्म तिथि
  4. रोल नंबर
  5. पंजीकरण संख्या
  6. श्रेणी और लिंग
  7. फोटो और हस्ताक्षर

Also read RRB ALP Recruitment 2026: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, 14 जून लास्ट डेट

Indian Army Agniveer Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

भारतीय सेना अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर ग्रुप डिस्कशन (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन, नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा सहित विभिन्न पदों के लिए 1 से 15 जून 2026 तक अग्निवीर परीक्षा आयोजित करेगी। यह ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications