Trusted Source Image

Haryana Board Exam 2026-27: कक्षा 9वीं-12वीं का ऑनलाइन नामांकन व पंजीकरण जारी, बिना लेट फीस 5 नवंबर तक मौका

Santosh Kumar | October 21, 2026 | 11:40 AM IST | 2 mins read

बिना किसी विलंब शुल्क के ऑनलाइन नामांकन और पंजीकरण प्रक्रिया 5 नवंबर तक चलेगी; स्कूल इस दौरान अपने छात्रों का विवरण जमा कर सकते हैं।

संबंधित स्कूल हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
संबंधित स्कूल हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गैर-सरकारी और अस्थायी रूप से मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन नामांकन और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित स्कूल हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।

बिना किसी विलंब शुल्क के ऑनलाइन नामांकन और पंजीकरण प्रक्रिया 5 नवंबर तक चलेगी; स्कूल इस दौरान अपने छात्रों का विवरण जमा कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद आवेदन जमा करने पर विलंब शुल्क लगेगा।

Haryana Board Exam 2026-27: विलंब शुल्क विवरण

5 नवंबर के बाद लागू होने वाला विलंब शुल्क इस प्रकार है: 6 से 10 नवंबर के बीच आवेदन करने पर ₹100, 11 से 15 नवंबर के बीच ₹200, 16 से 20 नवंबर के बीच ₹300, और 21 से 25 नवंबर के बीच ₹1,000 का शुल्क लगेगा।

इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में किसी भी गलती को सुधारने के लिए 27 से 30 नवंबर तक एक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी। नामांकन शुल्क हरियाणा के छात्रों के लिए ₹150 प्रति छात्र और अन्य राज्यों के छात्रों के लिए ₹200 प्रति छात्र है।

जो छात्र पहले से नामांकित हैं और पात्र हैं, उनके लिए पंजीकरण शुल्क ₹100 प्रति छात्र है। साथ ही, कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए ₹50 प्रति छात्र की दर से प्रश्न पत्र शुल्क का भुगतान करना होगा।

Also readBSEH HOS 2027: हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल 10वीं-12वीं फ्रेश कैटेगरी विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

HBSE Exam 2026-27: नामांकन व पंजीकरण संबंधी डिटेल्स

जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन छात्रों का 9वीं कक्षा में इस बोर्ड से पहले ही एनरोलमेंट हो चुका है व छात्र ने 9वीं कक्षा पास करके 10वीं कक्षा में प्रवेश लिया है उनका न तो एनरोलमेंट किया जाना है और न हीं पंजीकरण किया जाना है।

कक्षा 10 में फेल होने वाले और दोबारा दाखिला लेने के इच्छुक छात्र का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। उन्हें फिर से नामांकित नहीं किया जाना है; केवल उनका पंजीकरण आवश्यक है। बोर्ड ने इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किया है।

Haryana Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड का स्कूलों को निर्देश

बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि छात्रों की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज हो, और जरूरी दस्तावेज- जैसे कि एडमिशन/विड्रॉल रजिस्टर की सत्यापित फोटोकॉपी-अपलोड किए जाएं।

तय समय-सीमा के बाद ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया है कि वे इस प्रक्रिया को समय पर पूरा कर लें, विस्तृत दिशानिर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]