CUET UG 2025 Exam Date: सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 मई से होगी शुरू; सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 4, 2025 | 04:17 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी सीयूईटी हाल टिकट जारी करने से पहले सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 जारी करेगी।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) परीक्षा 8 मई से 1 जून तक सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक cuet.nta.nic.in पर जल्द ही सक्रिय किया जाएगा।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 एडमिट कार्ड से पहले जारी होगा, जिसमें कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी 2025 हाल टिकट परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसमें परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा तिथि व समय की जांच कर सकेंगे।
CUET UG सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 और सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। सीयूईटी यूजी हाल टिकट 2025 डाउनलोड लिंक परीक्षा तिथि से दो से तीन दिन पहले एनटीए सीयूईटी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर सीयूईटी हाल टिकट के साथ एक वैलिड मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। सीयूईटी एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होने पर छात्रों को तुरंत NTA हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए और इसकी रिपोर्ट करनी चाहिए।
नोटिस के अनुसार, CUET एडमिट कार्ड के साथ NTA की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एक विधिवत भरा हुआ स्व-घोषणा पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। सीयूईटी यूजी परीक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
CUET UG Admit Card 2025 Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों की सहायता से कैंडिडेट CUET UG Admit Card Exam City डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- सीयूईटी हाल टिकट/परीक्षा सिटी स्लिप लिंक खोलें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड/परीक्षा शहर पर्ची जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा