CUET UG City Intimation Slip 2024: सीयूईटी यूजी शहर सूचना पर्ची आज exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जारी की जाएगी

Abhay Pratap Singh | May 5, 2024 | 09:30 AM IST | 2 mins read

सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2024 लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से अभ्यर्थी देख सकेंगे।

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 सिटी स्लिप आज जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आज यानी 5 मई को सीयूईटी यूजी 2024 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर सीयूईटी यूजी शहर सूचना पर्ची 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2024 सिटी इंटीमेशन स्लिप में उम्मीदवार परीक्षा शहर का नाम देख सकेंगे।

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी सिटी स्लिप में एग्जाम सिटी के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण विवरण जैसे उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, अभिभावक का नाम, लिंग, श्रेणी सहित अन्य जानकारी प्रदर्शित होगी। सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2024 एनटीए द्वारा हाल टिकट के पहले जारी किया जाता है।

Also read CUET UG City Intimation Slip 2024 Live: सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द, जानें डाउनलोड प्रक्रिया

सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम हाइब्रिड मोड यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) तथा पेन और पेपर दोनों मोड में आयोजित होगी। CUET UG 2024 एग्जाम एनटीए 15 मई को आयोजित करेगा। सीयूईटी यूजी परीक्षा के माध्यम से 261 केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रमों में अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।

CUET 2024 Exam City Slip: कैसे डाउनलोड करें

आवेदक नीचे बताए गए चरणों का पालन करके CUET UG 2024 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
  • इसके बाद आपके अकाउंट का उपयोग कर साइन इन करें।
  • अब, लॉगिन पेज पर आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
  • CUET शहर सूचना पर्ची 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
  • उम्मीदवार इसे जांचें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

CUET UG 2024 City Intimation Slip Release Date: कुल परीक्षा शहर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों ने सीयूईटी यूजी 2024 के लिए पंजीकरण कराया है। सीयूईटी यूजी परीक्षा देश भर के 380 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें विदेशों के 26 शहर भी शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]