Abhay Pratap Singh | May 5, 2024 | 08:42 AM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट 2024 एग्जाम आज दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आज यानी 5 मई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यूजी 2024 (नीट यूजी 2024) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। नीट यूजी परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए करीब 24 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
नीट 2024 परीक्षा आज दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:20 बजे समाप्त होगी। नीट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नीट यूजी एडमिट कार्ड 2024 के साथ ही एनटीए नीट स्व घोषणा पत्र भी एग्जाम सेंटर पर ले जाना होगा। नीट हाल टिकट और NEET सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म 2024 एक अनिवार्य दस्तावेज है।
देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग, आयुष और पशु चिकित्सा सीटों पर प्रवेश के लिए नीट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। NEET परीक्षा 2024 भारत और विदेशों में 13 विभिन्न भाषाओं में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
नीट यूजी परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट को निम्नलिखित ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए:
नीट यूजी 2024 परीक्षा 3 घंटे 20 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। नीट पेपर में कुल 200 प्रश्न शामिल होंगे, जिनमें से उम्मीदवारों को सिर्फ 180 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। नीट परीक्षा में कुल 720 अंकों के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। वहीं, अनुत्तरित प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं है।