CUET UG 2025 City Intimation Slip: सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप cuet.nta.nic.in पर जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Santosh Kumar | May 7, 2025 | 12:40 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2025 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा 13 मई से 3 जून तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।
सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।परीक्षा देश और विदेश के 15 शहरों में सीबीटी मोड में कराई जाएगी।
सीयूईटी में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में कुल 256 विश्वविद्यालय, 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय और अन्य संस्थान शामिल हैं। सीयूईटी स्कोर के माध्यम से उम्मीदवारों को केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने का मौका मिलेगा।
CUET UG 2025 Admit Card: सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड जल्द
सीयूईटी यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के परीक्षा शहर की जानकारी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए ने कहा है कि सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड नहीं है।
एनटीए परीक्षा से कुछ दिन पहले सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। सीयूईटी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं, 23 डोमेन विषयों और सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि और समय, विषय का नाम और कोड, परीक्षा माध्यम, केंद्र कोड, परीक्षा अवधि, रिपोर्टिंग समय जैसी जानकारी देख सकेंगे।
Also read CUET 2025 Live: सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप जारी, परीक्षा तिथि (13 मई से 3 जून), पीजी रिजल्ट घोषित
CUET UG 2025 City Slip: सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार सिटी स्लिप चेक करें और डाउनलोड करें।
यदि किसी भी उम्मीदवार को सीयूईटी यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वे एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें