CUET UG 2024 Form Correction: सीयूईटी यूजी आवेदन फॉर्म करेक्शन शुरू, सुधारें ये गलतियां
Saurabh Pandey | April 6, 2024 | 09:37 PM IST | 1 min read
सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, तमिल, पंजाबी, मलयालम, उड़िया, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बंगाली और असमिया सहित कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2024 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म सुधार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी आवेद पत्र सुधार के बाद सबमिट करने से पहले फॉर्म को अच्छी तरह से चेक करना जरूरी है। क्योंकि विंडो बंद होने के बाद सुधार के लिए कोई और अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में कोई भी बदलाव करने से पहले अपने प्रमाणपत्रों और ग्रेड रिपोर्ट की जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करनी चाहिए।
एनटीए ने इस साल की प्रवेश परीक्षा में फैशन स्टडीज और टूरिज्म के दो नए पेपर जोड़े हैं। परीक्षा 33 भाषाओं, 29 डोमेन-विशिष्ट और एक सामान्य परीक्षा सहित 63 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर आधारित CUET UG 2024 परीक्षा 15 से 31 मई तक भारत के बाहर के 26 शहरों सहित 380 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की संख्या और उनके संयोजन के आधार पर परीक्षा एक दिन में दो या तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के नतीजे एनटीए द्वारा 30 जून को जारी किए जाएंगे।
CUET UG 2024 Correction Window फॉर्म सुधार का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - Exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- होम पेज पर एप्लिकेशन एडिट विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक परिवर्तन करें।
- अपडेट आवेदन पत्र जमा करें।
- अब आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।
शिफ्ट में उम्मीदवारों का आवंटन चुने गए विकल्पों और तकनीकी और प्रशासनिक विचारों के आधार पर होगा। छात्रों द्वारा चुने गए घटकों के आधार पर प्रत्येक पाली के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। तिथि या शिफ्ट में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने संबंधित सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड में बताए गए समय के अनुसार स्लॉट के लिए रिपोर्ट करना होगा।
अगली खबर
]JEE Main 2024 April 5 Shift 2 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 5 एनालिसिस, तीनों सेक्शन में फिजिक्स रही सबसे आसान
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 5 अप्रैल द्वितीय पाली में छात्रों के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1:30 बजे था। जेईई मेन सत्र 2 सेकेंड शिफ्ट एग्जाम दोपहर 3 बजे से आयोजित की गई।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’