Trusted Source Image

JEE Main 2024 April 5 Shift 2 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 5 एनालिसिस, तीनों सेक्शन में फिजिक्स रही सबसे आसान

Abhay Pratap Singh | April 5, 2024 | 09:58 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन 2024 सेशन 2 अप्रैल 5 परीक्षा एनालिसिस में छात्रों के अनुसार सभी अनुभाग का कठिनाई स्तर गणित > रसायन विज्ञान > भौतिकी क्रम में था।

जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 5 अप्रैल सेकेंड शिफ्ट में गणित सेक्शन का स्तर कठिन था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 5 अप्रैल सेकेंड शिफ्ट में गणित सेक्शन का स्तर कठिन था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2024 सत्र 2 अप्रैल 5 द्वितीय पाली की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। शिफ्ट-2 का पेपर शिफ्ट-1 में पूछे गए पेपर की तुलना में कठिन रहा। जेईई मेन पेपर 5 अप्रैल 2024 सत्र 2 सेकेंड शिफ्ट में मध्यम स्तर का था।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 5 अप्रैल शिफ्ट-1 में पूछे गए प्रश्नों की तुलना में शिफ्ट-2 के प्रश्नों का कठिनाई स्तर बदल दिया। इस पेपर में फिजिक्स तीनों सेक्शन में सबसे आसान थी, जबकि केमिस्ट्री मध्यम स्तर की थी। वहीं गणित सेक्शन का पेपर कठिन और लंबा था।

जेईई मेन सत्र 2 अप्रैल 5 द्वितीय पाली की परीक्षा एनालिसिस में छात्रों के अनुसार तीनों सेक्शन का कठिनाई स्तर गणित > रसायन विज्ञान > भौतिकी क्रम में था। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू की गई। जेईई मेन पेपर-1 में कुल 300 अंकों के लिए 90 प्रश्न पूछे गए थे। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा जारी एनालिसिस सब्जेक्ट वाइज देख सकते हैं।

Also readJEE Main 2024 April 5 Shift 1 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 5 एनालिसिस, गणित अनुभाग मध्यम, फिजिक्स-केमिस्ट्री आसान

रसायन विज्ञान सेक्शन-

जेईई मेन चरण-1 की तुलना में फिजिकल केमिस्ट्री से अधिक प्रश्न पूछे गए थे। अधिकतर प्रश्न अकार्बनिक रसायन विज्ञान भाग से थे, जबकि इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री चैप्टर से 3-4 प्रश्न पूछे गए। डी-ब्लॉक तत्व, समन्वय यौगिक, बायोमोलेक्युलस, पी-ब्लॉक और एल्डिहाइड, केटोन और कार्बोक्जिलिक एसिड जैसे प्रमुख चैप्टर से प्रश्न पूछे गए थे। पेपर कुल मिलाकर एनसीईआरटी की किताबों पर आधारित था। हालाँकि, पेपर में 4 से 5 प्रश्न भ्रमित करने वाले प्रश्न थे।

भौतिक विज्ञान सेक्शन-

छात्रों ने बताया कि फिजिक्स सेक्शन सबसे आसान रही। पेपर में करंट इलेक्ट्रिसिटी के प्रश्न काफी संख्या में पूछे गए थे। पेपर में मॉडर्न फिजिक्स, सेमीकंडक्टर, ईएमआई, इलेक्ट्रोस्टैटिस्टिक्स, यूनिट एंड डाइमेंशन, मैकेनिक्स और मैग्नेटिज्म से प्रश्न शामिल थे।

गणित सेक्शन-

गणित सेक्शन का पेपर मोडरेट से कठिन स्तर का था। वेक्टर, 3डी और कैलकुलस से काफी संख्या में प्रश्न पूछे गए थे। कैलकुलस भाग के प्रश्न अधिक कठिन नहीं थे, जबकि कॉनिक सेक्शन से कुछ प्रश्न आसान थे। पेपर में कॉम्प्लेक्स नंबर, मैट्रिक्स और डिटरमिनेंट्स से भी प्रश्न शामिल थे। लगभग सभी विषयों को कवर किया गया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications