Santosh Kumar | August 27, 2025 | 01:32 PM IST | 1 min read
आरआरबी आरपीएफ एसआई रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं, जो विभिन्न श्रेणियों और लिंग के आधार पर अलग-अलग हैं।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें 452 उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति के लिए अनंतिम रूप से चयनित किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, अंतिम मेरिट सूची में 384 पुरुष और 66 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर का उपयोग करके मेरिट सूची में अपना स्थान देख सकते हैं।
आरपीएफ एसआई भर्ती 2025 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी, जिसके बाद 22 जून से 2 जुलाई 2025 तक पीईटी और पीएमटी आयोजित किए गए।
परिणाम के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं, जो विभिन्न श्रेणियों और लिंग के आधार पर अलग-अलग हैं। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 35% और एससी/एसटी के लिए 30% निर्धारित है।
उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड का उपयोग करके अपने आरआरबी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध हैं, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और अन्य विवरण शामिल हैं।
आरआरबी आरपीएफ एसआई कटऑफ को नीचे दी गई तालिका में श्रेणी और लिंग के अनुसार जांचा जा सकता है-
श्रेणी | पुरुष | महिला | भूतपूर्व सैनिक |
---|---|---|---|
जनरल | 78.78643 | 76.58801 | 61.51815 |
एससी | 72.42401 | 68.09148 | 63.18451 |
एसटी | 69.36729 | 66.68486 | -- |
ओबीसी | 76.27743 | 73.80667 | 61.64710 |
ईडबल्यूएस | 76.39387 | 73.42121 | -- |
आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ उम्मीदवारों के लिए अगले चरण में जाने हेतु न्यूनतम अंक निर्धारित करता है और प्रत्येक क्षेत्र और श्रेणी के आधार पर अलग-अलग जारी किया जाता है। इस वर्ष, बोर्ड द्वारा स्नातक स्तर के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित की गई।
Santosh Kumar