CUET UG 2024 Admit Card: एनटीए ने दिल्ली केंद्रों के लिए जारी किया सीयूईटी यूजी परीक्षा का संशोधित प्रवेश पत्र
Santosh Kumar | May 15, 2024 | 06:41 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट पर अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिल्ली परीक्षा केंद्र के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी 2024) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 16, 17, 18 मई को परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। सीयूईटी यूजी के लिए परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
जिन उम्मीदवारों ने दिल्ली को अपने सीयूईटी परीक्षा केंद्र के रूप में चुना था, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
CUET UG 2024 परीक्षा 15 से 24 मई तक हाइब्रिड मोड में आयोजित की जा रही है। एनटीए ने जारी अधिसूचना के माध्यम से कहा है कि सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2024 और 21, 22 और 24 मई की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
CUET UG Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG Admit Card 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- होमपेज पर, CUET UG Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें।
- अब कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे शामिल डिटेल को देखें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह केवल 16, 17 और 18 मई 2024 को दिल्ली में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए है। दिल्ली के बाहर केंद्रों पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवार इससे प्रभावित नहीं होंगे। इससे पहले, एनटीए ने "अपरिहार्य कारणों" से 15 मई को दिल्ली परीक्षा केंद्रों के लिए सीयूईटी परीक्षा 2024 को स्थगित करने और 29 मई, 2024 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।
CUET (UG)-2024 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार 011-40759000/ 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए वेबसाइट www.nta.ac.in और exams.nta.ac.in/CUET-UG/ के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल