Santosh Kumar | May 15, 2024 | 05:29 PM IST | 2 mins read
गोवा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को परिणाम विंडो में सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net के माध्यम से गोवा बोर्ड एसएससी परिणाम 2024 को डाउनलोड और देख सकते हैं। गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट में इस वर्ष 92.38 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
गोवा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को परिणाम विंडो में सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। आधिकारिक सूचना के अनुसार, गोवा बोर्ड एसएससी परिणाम results.gbshsegoa.net या gbshse.in पर उपलब्ध है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजे जारी किए हैं, इस दौरान उन्होंने बताया है कि परीक्षा 31 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
गोवा बोर्ड एसएससी परीक्षा 2024 में कुल 19,557 छात्र उपस्थित हुए थे, जिसमें 9,743 लड़के और 9,814 लड़कियां शामिल थीं। इनमें लड़कियों का पास प्रतिशत 92.98 फीसदी और लड़कों का 91.80 फीसदी रहा। उम्मीदवार डिजीलॉकर पोर्टल पर भी गोवा एसएससी 10वीं रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम देख सकते हैं-
जारी अधिसूचना में बोर्ड ने कहा कि गोवा कक्षा 10 के लिए समेकित परिणाम शीट 17 मई को दोपहर 2 बजे से स्कूल लॉगिन पोर्टल service1.gbshse.in से डाउनलोड की जा सकेगी। बता दें कि गोवा बोर्ड ने एसएससी थ्योरी परीक्षा 1 अप्रैल से 24 अप्रैल 2024 तक आयोजित की थी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 1 मार्च से 15 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।
गोवा बोर्ड एसएससी रिजल्ट मार्कशीट में छात्रों का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और परिणाम की योग्यता स्थिति जैसे विवरण होंगे। पिछले साल अप्रैल 2023 (सेमेस्टर पैटर्न) का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.64% था और अप्रैल 2020 (वार्षिक पैटर्न) का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.69% था।