CUET PG Result 2024 Out: सीयूईटी पीजी रिजल्ट pgcuet.samarth.ac.in पर एनटीए ने किया जारी, स्कोर जांचें
Abhay Pratap Singh | April 13, 2024 | 06:26 AM IST | 1 min read
सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 13 अप्रैल को सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2024 में शामिल हुए कैंडिडेट परिणाम लिंक एक्टिव होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर स्कोर देख सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics | Syllabus
CUET 2026 QP's: Physics | Chemistry | Maths | English | Commerce | All Subjects
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। सीयूईटी पीजी 2024 रिजल्ट एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी 2024 फाइनल आंसर की के आधार जारी की गई है।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2024 एग्जाम 11 मार्च से 28 मार्च तक तीन पालियों में आयोजित की गई थी। सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 में उपस्थित होने के लिए करीब 4.62 लाख यूनिक कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इससे पहले कैंडिडेट के लिए एनटीए ने सीयूईटी पीजी अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जारी की थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2024 लिंक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर भी एक्टिव की गई है। सीयूईटी पीजी 2024 स्कोर के माध्यम से छात्र देशभर के कुल 190 विश्वविद्यालय के पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
CUET PG Result 2024: स्कोर जांचें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सीयूईटी पीजी 2024 स्कोर देख सकेंगे:
- सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर “सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को एक नया पेज पर प्रदर्शित होगा।
- लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- इसके बाद कैंडिडेट नीचे दिए गए “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर CUET PG 2024 Score प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
CUET PG Score 2024: यूनिवर्सिटी
कुल 190 विश्वविद्यालयों में CUET PG Exam 2024 स्कोर के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। जिनकी संख्या निम्नलिखित हैं:
| क्रम संख्या | विश्वविद्यालय के प्रकार | विश्वद्यालयों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 |
केंद्रीय विश्वविद्यालय
|
38 |
| 2 |
राज्य सरकार के विश्वविद्यालय
|
38 |
| 3 | सरकारी संस्थान | 9 |
| 4 |
अन्य निजी और डीम्ड विश्वविद्यालय
|
105 |
अगली खबर
]BSEB OFSS Admission 2024: बिहार में ओएफएसएस के माध्यम से कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए 20 अप्रैल तक करें आवेदन
बिहार राज्य के विद्यालयों में ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स के माध्यम से कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र www.ofssbihar.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी