CUET PG 2026 Registration: सीयूईटी पीजी पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, एनटीए ने एडवाइजरी की जारी
Abhay Pratap Singh | January 10, 2026 | 06:33 PM IST | 1 min read
सीयूईटी पीजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को 18 जनवरी से 20 जनवरी तक आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर अंतिम तिथि 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को 18 से 20 जनवरी तक आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा मार्च 2026 में कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
CUET PG Registration 2026: सीयूईटी पीजी 2026 एडवाइजरी
एनटीए ने सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए अभी तक प्रोसेस पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी एडवाइजरी में कहा:
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और अपने पास रखें।
नोटिस में कहा गया कि, सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करने वाले उम्मीदवारों का ही एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा माना जाएगा। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि फीस पेमेंट करने से पहले अपनी जानकारी ध्यान से देख लें, क्योंकि बाद में कोई बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।
सीयूईटी पीजी 2026 में इस बार केवल 4 परीक्षा शहर चुनने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवार सीयूईटी पीजी करेक्शन विंडो 2026 के दौरान अपने अतिरिक्त परीक्षा शहर के विकल्प अपडेट कर सकेंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए exams.nta.nic.in या nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
CUET PG Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- सीयूईटी पीजी पोर्टल exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाएं।
- पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा