Trusted Source Image

NIFTEE 2026 Registration: निफ्ट प्रवेश परीक्षा चरण-1 के लिए आवेदन तिथि 16 जनवरी तक बढ़ी, करेक्शन डेट जानें

Abhay Pratap Singh | January 9, 2026 | 02:16 PM IST | 1 min read

निफ्ट 2026 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 20 से 21 जनवरी तक आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा।

Back

NIFT 2027 Sample Papers

Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.

Download Now
एआईएफटीईई 2026 फेज 1 का आयोजन 8 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एआईएफटीईई 2026 फेज 1 का आयोजन 8 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 9 जनवरी को निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 चरण-1 (NIFTEE 2026 Stage 1) परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।

नवीनतम अपडेट के अनुसार, 5,000 रुपये विलंब शुल्क (आवेदन शुल्क के अतिरिक्त) के साथ निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 फेज 1 के लिए 17 से 19 जनवरी तक आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। वहीं, निफ्ट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में अभ्यर्थियों को 20 से 21 जनवरी तक सुधार का मौका दिया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया, निफ्ट को बड़ी संख्या में छात्रों से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के संबंध में अनुरोध प्राप्त पर हुए। जिसके बाद परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा यूजी, पीजी व एनएलईए कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की समय-सीमा को एक अंतिम अवसर के रूप में बढ़ाया गया है।”

Also readCUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी पंजीकरण cuet.nta.nic.in पर शुरू; पात्रता, शुल्क, आवेदन प्रक्रिया जानें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एआईएफटीईई 2026 चरण 1 का आयोजन 8 फरवरी, 2026 को देशभर के 102 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) तथा पेन एवं पेपर (PBT) मोड में किया जाएगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 दिसंबर, 2025 से शुरू है।

एनटीए ने कहा कि यह अंतिम विस्तार है, इसके बाद आवेदन की समय-सीमा बढ़ाने का कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

NIFT Entrance Exam 2026 Phase 1: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट निफ्ट 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर विजिट करें।
  • निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications