CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो exams.nta.ac.in/CUET-PG पर ओपन, इन विवरणों को करें संपादित
Santosh Kumar | February 10, 2025 | 04:25 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 10 फरवरी को सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG के जरिए इसमें सुधार कर सकते हैं। आवेदक केवल एनटीए द्वारा निर्धारित विकल्पों में ही बदलाव कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में परिवर्तन करने के लिए, उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा 13 से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 12 फरवरी, 2025 तक 3 दिनों के लिए खुली रहेगी। एनटीए ने आगे बताया कि किसी भी परिस्थिति में समय सीमा के बाद विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा।
CUET PG 2025: इन विवरणों को करें संपादित
उम्मीदवारों को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा, यदि लागू हो। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता, फोटो और हस्ताक्षर में बदलाव की अनुमति नहीं है। वे केवल अपने नाम या माता-पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, पीडब्ल्यूडी स्थिति, विश्वविद्यालय चयन में कोई त्रुटि ठीक कर सकते हैं।
CUET Correction Window 2025: कैसे करें सुधार?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में वांछित सुधार कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं।
- सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- उम्मीदवार सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 सुधार करें।
- डिटेल्स सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
यदि आपके कोई प्रश्न हैं तो आप एनटीए हेल्प डेस्क को 011-4075 9000 पर कॉल या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड जेईई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी से होंगे शुरू, जानें पात्रता मानदंड, फीस
इच्छुक उम्मीदवार जो यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होना चाहते हैं, वे बीएड जेईई 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक सक्रिय होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल