CUET PG 2025 Answer Key: सीयूईटी पीजी आंसर की जल्द होगी जारी, exams.ntaonline.in/CUET-PG से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | April 7, 2025 | 03:10 PM IST | 2 mins read
एनटीए द्वारा 157 विषयों के लिए 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक 3 पालियों में एनटीए सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा आयोजित की गई।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकता है। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG के माध्यम से सीयूईटी पीजी 2025 आंसर की जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी पीजी आंसर की 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी प्रोविजनल आंसर की 2025 एनटीए द्वारा पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी। टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने 157 विषयों के लिए 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक 3 पालियों में एनटीए सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा आयोजित की।
परीक्षा कुल 43 पालियों में 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई। इसकी पहली पाली सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली।
CUET PG 2025 Answer Key: सीयूईटी पीजी आंसर की ऑब्जेक्शन फीस
सीयूईटी पीजी आंसर की 2025 जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसकी मदद से परीक्षा में अपने अंकों की गणना कर सकेंगे। यदि उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी आंसर की में कोई त्रुटि मिलती है, तो वे इसके खिलाफ अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2025 प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को पिछले साल की अधिसूचना के अनुसार प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके बाद एनटीए फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।
CUET PG Answer Key 2025: सीयूईटी पीजी आंसर की कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीयूईटी पीजी 2025 आंसर की जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG पर जाएं।
- सीयूईटी पीजी आंसर की 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- सीयूईटी पीजी आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन होगी।
- अपने अंको को चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें
अगर किसी अभ्यर्थी को CUET PG 2025 से जुड़ी कोई समस्या है तो वे 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा वे helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल