CUET PG 2025 Answer Key: सीयूईटी पीजी आंसर की, रिस्पॉन्स शीट exam.nta.ac.in पर जल्द, ग्रेस मार्क्स नियम जानें
Abhay Pratap Singh | April 15, 2025 | 11:46 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी 2025 प्रोविजनल आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2025 के लिए आसंर की और रिस्पॉन्स शीट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। एनटीए की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2025 आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी प्रोविजनल आंसर की 2025 के विरुद्ध उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने का भी मौका मिलेगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीयूईटी पीजी फाइनल आंसर की और सीयूईटी पीजी रिजल्ट जारी किया जाएगा।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने अभी तक सीयूईटी पीजी 2025 रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की है। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 13 मार्च से 1 अप्रैल तक 157 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। सीयूईटी पीजी एग्जाम कुल 43 शिफ्ट में 90-90 मिनट की अवधि के लिए कराई गई थी।
सीयूईटी पीजी परिणाम घोषित होने के बाद स्कोर की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सीयूईटी पीजी परीक्षा भारत भर में भाग लेने वाले केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
अंकन योजना के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट एनटीए सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
CUET PG Grace Mark Rules: सीयूईटी पीजी ग्रेस मार्क्स नियम
- यदि किसी प्रश्न का एक से अधिक सही उत्तर है, तो केवल उन लोगों को अंक मिलेंगे जिन्होंने सही विकल्पों में से कोई एक चुना है।
- यदि किसी प्रश्न को किसी त्रुटि के कारण छोड़ दिया जाता है, तो सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक मिलेंगे - चाहे उन्होंने प्रश्न का प्रयास किया हो या नहीं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल