Trusted Source Image

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम मई के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद

Abhay Pratap Singh | April 15, 2025 | 10:47 AM IST | 2 mins read

एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

MP Board Class 10th Model Papers

Get MP Board Class 10th Model Papers for all subjects. Practice with these papers to understand exam format, improve preparation, and score better in board exams.

Download Now
इस साल लगभग 17 लाख छात्र एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
इस साल लगभग 17 लाख छात्र एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मई के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है। एमपीबीएसई की घोषणा के बाद विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board Class 10th QP's 2026: Science | Maths (Basic) | Maths (Standard) | Sanskrit | Hindi

MP Board Class 10th Answer Key 2026: Maths(Basic) | Maths(Standard) | Science

New: MP Board 10th Revised Time Table 2026 PDF 

Suggested: MP Board Class 10th Model Papers

एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को जल्द परिणाम घोषित करने को कहा है। इससे पहले बोर्ड ने मई के दूसरे सप्ताह में नतीजे जारी करने की योजना बनाई थी।

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 की लगभग करीब 80 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा चुकी है। बाकी बची हुई उत्तर पुस्तिकाएं भी जल्द ही जांच ली जाएंगी। इस कार्य के बाद एमपी बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा और फिर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी।

Also readMPESB Admit Card 2025: एमपीईएसबी एडमिट कार्ड मिडिल, प्राइमरी स्कूल टीएसटी के लिए जारी; परीक्षा 20 अप्रैल को

एमपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में लगभग 17 लाख छात्र शामिल हुए थे। इस बार बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के पुरस्कार भी दोगुना कर दिए गए हैं।

बता दें कि एमपी बोर्ड क्लास 10th, 12th रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा विद्यार्थी एसएमएस के माध्यम से भी जांच सकेंगे। परिणाम जारी होने के कुछ दिन के बाद छात्र अपने विद्यालयों से ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

MP Board 10th 12th Result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

नीचे दिए गए चरणों का पालन करके छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 जांच सकेंगे:

  • एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
  • कक्षा 10 या कक्षा 12 परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications