CUET PG 2025 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड सभी शेष परीक्षाओं के लिए exams.ntaonline.in/CUET-PG पर जारी
Santosh Kumar | March 22, 2025 | 11:32 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सभी बची हुई परीक्षाओं के लिए सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। सीयूईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। एनटीए यह परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित कर रहा है।
परीक्षा 3 पालियों में 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जा रही है– पहली पाली सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।
CUET PG 2025 Admit Card: सीयूईटी पीजी परीक्षा 43 शिफ्ट में
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी 2025 की सिटी स्लिप छह मार्च को जारी कर दी गई है। एनटीए ने जानकारी दी है कि सीयूईटी पीजी 2025 एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे।
सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा 43 शिफ्ट में 157 विषयों में आयोजित की जाएगी जिसके लिए 4,12,024 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उम्मीदवार अधिकतम 4 विषय चुन सकते थे, जो पिछले साल की प्रक्रिया के समान ही था।
CUET PG Admit Card 2025: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीयूईटी पीजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG पर जाएं।
- एनटीए सीयूईटी पीजी 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर आवश्यक सीयूईटी पीजी लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सीयूईटी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
सीयूईटी पीजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 2 जनवरी से 8 फरवरी 2025 तक चले थे। इसके बाद अभ्यर्थियों को 10 से 12 फरवरी तक अपने आवेदन में सुधार करने का मौका दिया गया था। परीक्षा सीबीटी में आयोजित की जा रही है।
अगर किसी अभ्यर्थी को CUET PG 2025 से जुड़ी कोई समस्या है तो वे 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा वे helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन