Saurabh Pandey | March 21, 2025 | 10:52 AM IST | 2 mins read
CUET UG 2025 परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू विषय शामिल है।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट यानी सीयूईटी यूजी 2025 पंजीकरण का कल यानी 22 मार्च आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन न किया है, वे आखिरी तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | CA-Aug | Preparation Strategy
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि 23 मार्च, रात 11:50 बजे है। CUET UG 2025 रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान क्रेडिट, डेबिट कार्ड, UPI नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। CUET UG 2025 फॉर्म सुधार सुविधा 24 से 26 मार्च तक खुली रहेगी।
सीयूईटी यूजी 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं में कम से कम 45% अंक प्राप्त करने होंगे।
CUET UG 2025 के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) भी CUET UG 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
श्रेणी | 3 विषयों तक (रूपये में) | प्रत्येक अतिरिक्त विषय (रूपये में) |
|---|---|---|
सामान्य | 1000 | 400 |
ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस | 900 | 375 |
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूबीडी, थर्ड जेंडर | 800 | 350 |
भारत से बाहर के केंद्र | 4500 | 1800 |
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाल उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 8 मई से 1 जून तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी परीक्षा 37 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। CUET UG 2025 प्रश्न पत्र NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। CUET UG पाठ्यक्रम 2025 से कुल 8 विषय हटा दिए गए हैं। उम्मीदवार अधिकतम पांच विषयों के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
CUET UG 2025 परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू विषय शामिल है।