CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 21 से 28 मार्च के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर जारी
Santosh Kumar | March 8, 2024 | 07:38 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 11 से 28 मार्च तक 3 पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश और देश के बाहर 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 21 से 28 मार्च के बीच होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in के माध्यम से शहर सूचना पर्ची की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा एनटीए द्वारा 11 से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने इससे पहले 11 से 20 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाओं के लिए शहर सूचना पर्ची जारी की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
शहर सूचना पर्ची में परीक्षा की तारीख, परीक्षा की पाली और शहर के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान चुने गए विषय की डीटेल शामिल है। इसकी मदद से परीक्षा के लिए यात्रा और आवास की आवश्यक व्यवस्था कर सकते हैं। बता दें कि एनटीए ने 11 मार्च की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है।
CUET PG City Intimation Slip 2024: कैसे डाउनलोड करें
सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- Homepage पर CUET PG City Intimation Slip 2024 डाउनलोड करने के लिए Login पर क्लिक करें।
- यहां अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सत्यापन पिन डालकर पोर्टल पर लॉगिन करें।
- सीयूईटी पीजी 2024 शहर सूचना पर्ची जांचें और डाउनलोड करें।
एनटीए ने 27 फरवरी को सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए शेड्यूल किया जारी है जो आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। बता दें कि CUET PG 2024 परीक्षा तीन पालियों में भारत और देश के बाहर 24 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एनटीए द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार, किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल या cuet-pg@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी