CUET PG 2024 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 14, 15 मार्च के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर जारी
Santosh Kumar | March 12, 2024 | 09:29 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 326 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 14, 15 मार्च को होने वाली सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी, आज यानी 12 मार्च को परीक्षा का दूसरा दिन है।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना आवश्यक है। एडमिट कार्ड में महत्वपूर्ण विवरण जैसे नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, लिंग, परीक्षा का माध्यम, परीक्षा केंद्र कोड, केंद्र पर रिपोर्टिंग समय, विषय आदि शामिल हैं।
CUET PG 2024 परीक्षा देश भर के विभिन्न राज्यों के 302 और देश के बाहर 24 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में हो रही है। एग्जाम के लिए शहर सूचना पर्ची उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
CUET PG 2024 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी पीजी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- शीर्ष पर Sign In पर क्लिक करें।
- 'सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- नये पेज पर कैंडिडेट लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
- अब 'सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड' स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
सीयूईटी पीजी परीक्षा कुल 157 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। जिसके लिए पंजीकृत लगभग 4,62,589 अभ्यर्थी 7,68,389 परीक्षाओं में शामिल होंगे। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अधिकतम 4 टेस्ट पेपर/विषय चुनने का विकल्प दिया गया था। सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट है।
एनटीए ने 27 फरवरी को सीयूईटी पीजी परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है जो उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें कि CUET PG परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर, 2023 से शुरू हुई और 10 फरवरी तक जारी रही।
जारी अधिसूचना के अनुसार, किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल या cuet-pg@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी