CTET Answer Key 2024: 21 जनवरी को आयोजित सीटेट एग्जाम 2024 के लिए उत्तर कुंजी की गई जारी
Abhay Pratap Singh | January 22, 2024 | 03:39 PM IST | 2 mins read
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के उम्मीदवारों के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (सीटेट) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आंसर की जारी कर दी गई है। सीटीईटी एग्जाम 2024 का आयोजन 21 जनवरी को किया गया था। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है।
सीटेट परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, कैंडिडेट्स फोन नंबर 011-22240112 पर संपर्क कर अपनी किसी भी समस्याओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सीटेट आंसर की दो चरणों में जारी किया जाता है। जिसमें पहले चरण में प्रोविजनल और दूसरे चरण में फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। प्रोविजनल CTET Answer Key 2024 में कैंडिडेट्स प्रति प्रश्न 1000 रुपये का शुल्क देकर उत्तरों को ऑनलाइन चुनौती दे सकते हैं। आपत्तियां सही पाए जाने पर उम्मीदवार को उसका शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
सीटीईटी एग्जाम 2024 का आयोजन हिन्दी-अंग्रेजी सहित कुल 20 भाषाओं में व देश के 135 शहरों में बने परीक्षा केंद्रों में किया गया। सीटेट परीक्षा के तहत 150-150 अंकों के दो पेपरों का आयोजन किया जाता है। दोनों पेपरों में उत्तर गलत होने पर किसी भी तरह का नेगेटिक अंक नहीं काटा जाता है।
CTET Exam Answer Key 2024: आंसर की डाउनलोड करें
सीटीईटी आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
-
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
-
सीबीएसई सीटेट आंसर की के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
-
2024 आंसर की प्रत्येक सेट के लिए अलग से पीडीएफ में उपलब्ध होगा।
-
सीटेट आंसर की डाउनलोड करें व सुरक्षित रख लें।
सीटेट परीक्षा 2024 सत्र 1 में शामिल होने के लिए लगभग 27 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से सीटेट पेपर-1 में लगभग 9.58 लाख कैंडिडेट व पेपर-2 के लिए लगभग 17 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
अगली खबर
]MPPSC Exam 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 74 पदों पर निकाली नौकरियां, 18 फरवरी अंतिम तिथि
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) और राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 के तहत 74 रिक्त पदों पर भर्तियां करेगा। राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) के विभिन्न विभागों में 60 पदों पर और राज्य वन सेवा परीक्षा (एसएफएस) के तहत सहायक वन संरक्षक के 14 रिक्त पदों पर की जाएगी
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी