CTET December 2024: सीटेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो कल होगी बंद, इन विवरणों को करें संपादित
Santosh Kumar | October 24, 2024 | 06:07 PM IST | 2 mins read
सीटेट 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (सीटेट 2024) दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो कल (25 अक्टूबर) बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने सीटेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन पत्र भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से आवश्यक सुधार कर सकते हैं। सीबीएसई सीटेट 2024 परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा 136 शहरों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
सीटेट दिसंबर 2024 पेपर 1 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक और पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। अगर किसी शहर में उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है तो परीक्षा 15 दिसंबर को भी आयोजित की जा सकती है।
CTET December 2024: इन विवरणों में करें सुधार
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, "उम्मीदवारों को उनके नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि सहित विवरणों में ऑनलाइन सुधार करने की अनुमति होगी। उम्मीदवार श्रेणी और पेपर में भी बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवार चयनित शहरों में बदलाव कर सकते हैं।"
इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी पेपर 2 के लिए विषय, भाषा 1 और/या भाषा 2 के लिए चुनी गई भाषा, अपने पत्राचार का पता और उस संस्थान, कॉलेज या विश्वविद्यालय का नाम सही कर सकते हैं जहां से उन्होंने अपनी बी.एड. डिग्री या प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा प्राप्त किया है।
CTET 2024 Exam: ऐसे करें आवेदन पत्र में सुधार
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीटेट 2024 दिसंबर परीक्षा के आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Correction Window लिंक क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- अब सीटेट 2024 दिसंबर फॉर्म में सुधार करें।
- इसके बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल