CTET 2024: सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जल्द; परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 24, 2024 | 04:28 PM IST | 2 mins read
सीटेट एडमिट कार्ड जारी होने से पहले बोर्ड परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करता है, जिसमें अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (CET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद सीटीईटी एग्जाम में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटेट सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 और सीटेट हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी शहर सूचना पर्ची में केवल परीक्षा केंद्र वाले शहर का नाम और एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे।
बोर्ड ने CTET एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि और समय की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, “एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथियां CTET वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।” पिछले रुझानों के अनुसार, सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी होगा।
बता दें कि, एडमिट कार्ड जारी होने से पहले बोर्ड परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करता है, जिसमें अभ्यर्थियों को बताया जाता है कि उनका परीक्षा केंद्र कहां होगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CTET परीक्षा दो पेपरों में आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षण पदों के लिए है। पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए है। सीटेट प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र लाना होगा।
CTET Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
- लॉगिन विंडो पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब, सबमिट करें और एडमिट कार्ड की जांच करें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल