Abhay Pratap Singh | November 24, 2024 | 03:36 PM IST | 2 mins read
CAT 2024 स्लॉट 2 एग्जाम दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (IIT Kolkata) द्वारा आज यानी 24 नवंबर कैट 2024 परीक्षा आयोजित की जा रही है। कैट 2024 परीक्षा की पहली पाली सुबह 10:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे समाप्त हो गई है। कैट 2024 परीक्षा का आयोजन 3 शिफ्ट में किया जा रहा है।
कैट 2024 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, कैट 2024 की स्लॉट 1 परीक्षा सुबह 8:30 बजे से स्लॉट 2 एग्जाम दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुई। प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई। कैट 2024 स्लॉट 2 परीक्षा का कठिनाई स्तर कैट एग्जाम में उपस्थित उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
कैट एग्जाम स्लॉट 2 एनालिसिस के अनुसार, वीएआरसी और डीआईएलआर का कठिनाई स्तर मोडरेट, जबकि क्यूए सेक्शन का लेवल मध्यम से कठिन रहा। कैंडिडेट नीचे सेक्शन वाइज पेपर का स्तर जांच सकते हैं:
Also readCAT 2024 Slot 1 Analysis: कैट स्लॉट 1 एनालिसिस; कठिनाई स्तर आसान से मध्यम, क्वांट प्रश्न रहे कठिन
फरीदाबाद से आए मानव ने CAT परीक्षा 2024 स्लॉट 2 के लिए आवेदन किया। उन्होंने कहा, “अंग्रेजी सेक्शन कठिन था लेकिन क्वांट आसान था। VARC मध्यम रूप से कठिन था। अगर मेरे पास समय होता तो मैं इसे बेहतर तरीके से कर सकता था।”
अपूर्वा ने कहा, “यह एक आसान से मध्यम परीक्षा थी। मुझे डीआईएलआर के कठिन प्रश्नों की उम्मीद थी, लेकिन वे तुलनात्मक रूप से आसान थे। अंग्रेजी मेरी ताकत है, इसलिए यह भी काफी आसान थी।”
दिल्ली के रिजू ने CAT स्लॉट 2 पर लिखा, “उन्हें CAT 2024 स्लॉट 2 का प्रश्नपत्र आसान लेकिन लंबा लगा। इस साल, CAT परीक्षा सामान्य रूप से लंबी थी। लॉजिकल रीजनिंग, क्वांट और DILR सभी लंबे थे लेकिन अंग्रेजी आसानी थी। कुल मिलाकर, यह एक अच्छा पेपर था।”