CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट पंजीकरण का आज आखिरी मौका, 4 जनवरी से शुरू होगा आवेदन करेक्शन
Saurabh Pandey | January 2, 2025 | 10:48 AM IST | 2 mins read
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी, 2025 है। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (सीएसआईआर यूजीसी नेट) 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 2 जनवरी को रात 11:50 बजे बंद कर देगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी, 2025 है। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
CSIR UGC NET 2024: आवेदन करेक्शन विंडो
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए 4 जनवरी से 5 जनवरी, 2025 तक मौका दिया जाएगा। पहले, सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर थी, भुगतान की समय सीमा 31 दिसंबर, 2024 निर्धारित की गई थी। हालांकि, कई उम्मीदवारों के अनुरोध के बाद, एनटीए ने समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है।
CSIR UGC NET 2024: आवेदन शुल्क
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के परीक्षा शुल्क 1150 रुपये है, सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी एनसीएल के लिए यह 600 रुपये है और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी या थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये है।
CSIR UGC NET 2024: आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर "सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण पूरा करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- पंजीकरण करने के बाद, आवेदन पत्र भरने के लिए लॉगिन करें।
- सीएसआईआर नेट ऑनलाइन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर इसे सबमिट करें।
- आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें और सेव कर लें।
CSIR UGC NET 2024: परीक्षा तिथि
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 16 फरवरी से 28 फरवरी, 2025 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है।
CSIR UGC NET 2024: परीक्षा विवरण
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी और इसमें पांच विषय शामिल होंगे- रासायनिक विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान (वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान सहित), जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान हैं।
अगली खबर
]IIT JAM 2025 Admit Card: आईआईटी जैम एडमिट कार्ड jam2025.iitd.ac.in पर जनवरी के पहले सप्ताह में होगा जारी
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी आदि ले जाना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा