Trusted Source Image

IIT JAM 2025 Admit Card: आईआईटी जैम एडमिट कार्ड jam2025.iitd.ac.in पर जनवरी के पहले सप्ताह में होगा जारी

Abhay Pratap Singh | January 2, 2025 | 10:13 AM IST | 2 mins read

आईआईटी जेएएम 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

Back

JEE Main 2026 - 10 Full Mock Test

Boost your preparation with JEE Main 2026 – 10 full-length mock tests. Practice real exam patterns, improve accuracy, and track your performance effectively.

Attempt Now
संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्म-फ्रीपिक)
संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्म-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 (JAM 2025) के लिए एडमिट कार्ड जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in के माध्यम से आईआईटी जैम 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आईआईटी जेएएम 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। IIT JAM एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा केंद्र का विवरण, तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। अंकन योजना के अनुसार, 1 अंक वाले प्रश्नों के लिए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक और 2 अंक वाले प्रश्नों के लिए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटे जाएंगे। हालांकि, सेक्शन बी और सी में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

Also readJEE Main 2025: एमएनएनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन 2025 में कितने मार्क्स चाहिए? कटऑफ और फीस जानें

आईआईटी जेएएम परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे तय की गई है। परीक्षा के पेपर में तीन सेक्शन होंगे, जिसमें MCQ-टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। सेक्शन ए में 30 प्रश्न होंगे, सेक्शन बी में 10 प्रश्न और सेक्शन सी में 20 प्रश्न होंगे। सेक्शन सी में संख्यात्मक मूल्य-प्रकार के प्रश्न होंगे और इस सेक्शन में कोई विकल्प नहीं दिया जाएगा।

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी आदि ले जाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

IIT JAM 2025: कैसे डाउनलोड करें?

आईआईटी जैम 2025 की आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर विजिट करें। होमपेज पर उपलब्ध “JOAPS एडमिट कार्ड 2025” लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। जैम एडमिट कार्ड डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications