Abhay Pratap Singh | December 31, 2024 | 06:22 PM IST | 3 mins read
एमएनएनआईटी इलाहाबाद में इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमएनएनआईटी इलाहाबाद का भी नाम शामिल है। एमएनएनआईटी का पूरा नाम मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान है। पहले इसे मोतीलाल नेहरू क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम से जाना जाता था। एमएनएनआईटी इलाहाबाद में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा में शामिल होना होता है। जेईई मेन एमएनएनआईटी इलाहाबाद कटऑफ के बराबर या अधिक अंक हासिल करने वाले कैंडिडेट इस संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद को AICTE के साथ-साथ UGC द्वारा भी मान्यता प्राप्त है। साल 2002 में एमएनएनआईटी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया था। एमएनएनआईटी इलाहाबाद को एनआईआरएफ रैंकिंग इंजीनियरिंग में 48वां स्थान मिला, जबकि एनआईआरएफ समग्र रैंकिंग में इसे 93वें स्थान पर रखा गया था। MNNIT इलाहाबाद बीटेक के अलावा एमबीए, एमटेक, एमएससी, एमसीए और पीएचडी जैसे कई कार्यक्रमों में पात्र उम्मीदवारों को प्रवेश देता है।
पिछले वर्ष के कटऑफ अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को एमएनएनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश पाने के लिए जेईई मेन परीक्षा में न्यूनतम 135+ अंक प्राप्त करने होंगे। यदि उम्मीदवार एमएनएनआईटी इलाहाबाद की सीएसई शाखा में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो उन्हें 200+ अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। एमएनएनआईटी इलाहाबाद कटऑफ अलग-अलग ब्रांच के बीटेक प्रोग्राम में दाखिला के लिए श्रेणी (सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीएच/ एससी/ एसटी आदि) के अनुसार अलग-अलग होती है।
एमएनएनआईटी इलाहाबाद के बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा:
एमएनएनआईटी इलाहाबाद के लिए जेईई मेन कटऑफ 2025 संस्थान द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग होगा। कटऑफ प्रत्येक कोर्स के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। उम्मीदवार 2025 कटऑफ स्कोर निर्धारित करने में कारकों की जांच नीचे कर सकते हैं:
Also readJEE Main 2025: बीटेक में सबसे अच्छी 5 ब्रांच कौन सी हैं? संस्थान और फीस जानें
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एमएनएनआईटी इलाहाबाद में बीटेक कोर्स के लिए अपेक्षित ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक की जांच कर सकते हैं:
| ब्रांच का नाम | अपेक्षित ओपनिंग रैंक | अपेक्षित क्लोजिंग रैंक |
|---|---|---|
| बायो-टेक्नोलॉजी | 27000 | 33000 |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 16000 | 21000 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 18000 | 23000 |
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) | 4000 | 6000 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 9000 | 11000 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन | 7000 | 9000 |
| प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल | 24000 | 30000 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 13000 | 17000 |
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार जेईई मेन 2025 के माध्यम से एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए आवश्यक पाठ्यक्रम-वार अपेक्षित अंकों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| ब्रांच का नाम | क्लोजिंग रैंकिंग | अपेक्षित अंक |
|---|---|---|
| बायो-टेक्नोलॉजी | 33266 | 132+ |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 21267 | 161+ |
| सिविल इंजीनियरिंग | 24119 | 149+ |
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 5642 | 215+ |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 10988 | 175+ |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग | 8428 | 190+ |
| इंजीनियरिंग एवं कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स | 11587 | 161+ |
| मैटेरियल्स इंजीनियरिंग | 29255 | 149+ |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 18473 | 175+ |
| प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग | 30318 | 132+ |