CSIR NET Result 2024 Cut off: सीएसआईआर यूजीसी नेट कटऑफ जारी, csirhrdg.res.in पर करें चेक
Santosh Kumar | October 16, 2024 | 10:12 AM IST | 1 min read
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2024 परिणाम 14 अक्टूबर को घोषित किया गया था। उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया गया है।
नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास समूह (एचआरडीजी) ने 25, 26 और 27 जुलाई को आयोजित जूनियर रिसर्च फेलोशिप और लेक्चररशिप/असिस्टेंट प्रोफेसर, जून-2024 के श्रेणीवार परिणाम के बाद अब कटऑफ सूची जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एचआरडीजी की आधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in के माध्यम से जारी सीएसआईआर नेट परिणाम 2024 कटऑफ देख सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ आधिकारिक पोर्टल पर पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया गया है। इसमें जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए न्यूनतम कट-ऑफ प्रतिशत और विभिन्न विषयों में पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता शामिल है।
CSIR NET Result 2024 Cut off: जूनियर रिसर्च फेलोशिप (श्रेणी-1)
अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (श्रेणी-1) के लिए कट-ऑफ नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं-
| विषय | सामान्य (%) | EWS (%) | OBC (%) | SC (%) | ST (%) | PwD (%) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| केमिकल साइंस | 55.500 | 47.500 | 47.750 | 36.000 | 30.750 | 25.000 |
| पृथ्वी विज्ञान | 56.950 | 51.220 | 49.150 | 41.650 | 37.490 | 25.350 |
| लाइफ साइंस | 99.0846682 | 96.5223413 | 96.4460997 | 91.7864773 | 87.8236782 | 69.135054 |
| गणितीय विज्ञान | 58.875 | 50.750 | 49.750 | 37.000 | 30.625 | 25.375 |
| भौतिक विज्ञान | 43.813 | 36.000 | 37.188 | 28.563 | 26.250 | 25.188 |
CSIR NET Result 2024 Cut off: सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता (श्रेणी-2)
अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में सहायक प्रोफेसर (श्रेणी-2) के लिए पात्रता की जांच कर सकते हैं-
| विषय | सामान्य (%) | EWS (%) | OBC (%) | SC (%) | ST (%) | PwD (%) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| केमिकल साइंस | 49.950 | 42.750 | 42.975 | 32.400 | 27.675 | 25.000 |
| पृथ्वी विज्ञान | 51.255 | 46.098 | 44.235 | 37.485 | 33.741 | 25.000 |
| लाइफ साइंस | 98.3439721 | 94.4568228 | 93.7092211 | 87.8428316 | 83.7408166 | 69.135054 |
| गणितीय विज्ञान | 52.9875 | 45.675 | 44.775 | 33.300 | 27.5625 | 25.000 |
| भौतिक विज्ञान | 39.4317 | 33.000 | 33.4692 | 25.7067 | 25.000 | 25.000 |
Also read CSIR NET Result 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट श्रेणीवार परिणाम घोषित, csirhrdg.res.in पर करें चेक
CSIR NET Cut Off 2024: पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्यता
यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्यता तय की गई है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम मानदंड 25% निर्धारित किया गया है।
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा का परिणाम 14 अक्टूबर, 2024 को घोषित किया गया था। अधिसूचना में कहा गया है कि किसी भी विसंगति की स्थिति में सूचना बुलेटिन में दिए गए नियमों को अंतिम माना जाएगा।
लाइफ साइंस विषय में, प्राप्त अंकों को एनटीए स्कोर/प्रतिशत में सामान्यीकृत किया गया है और परिणाम प्रतिशत कटऑफ के आधार पर जारी किए गए हैं। सीएसआईआर एचआरडीजी इंटरनेट पर प्रकाशित परिणाम में किसी भी त्रुटि के लिए जिम्मेदार नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम