CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप csirnet.nta.ac.in पर जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Santosh Kumar | February 20, 2025 | 08:27 AM IST | 2 mins read
सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से सीएसआईआर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए सीएसआईआर नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
सीएसआईआर नेट एग्जाम सिटी स्लिप 2024 में उम्मीदवार के परीक्षा शहर, केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। इसके बाद, उम्मीदवारों का सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जाएगा।
एनटीए द्वारा सीएसआईआर नेट यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर नेट परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
|
परीक्षा तिथि |
विषय का नाम |
शिफ्ट-1 |
शिफ्ट-2 |
|---|---|---|---|
|
28.02.2025 |
मैथमैटिकल साइंसेज |
सुबह 9 से दोपहर 12 बजे |
-- |
|
|
अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज |
-- |
दोपहर 3 से शाम 6 बजे |
|
|
केमिकल साइंसेज |
-- |
दोपहर 3 से शाम 6 बजे |
|
01.03.2025 |
लाइफ साइंसेज |
सुबह 9 से दोपहर 12 बजे |
-- |
|
|
लाइफ साइंसेज |
-- |
दोपहर 3 से शाम 6 बजे |
|
02.03.2025 |
फिजिकल साइंसेज |
सुबह 9 से दोपहर 12 बजे |
-- |
CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड जल्द
सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
सीएसआईआर नेट 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एनटीए परीक्षा से 2-3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा।
CSIR NET City Intimation Slip 2024: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर आवश्यक विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) नेट 2024 परीक्षा में 5 विषय हैं: केमिकल साइंसेज, पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान, लाइफ साइंसेज, मैथेमैटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज शामिल है।
सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने या परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी