CSIR Fellowship: सीएसआईआर पीएचडी स्कॉलर्स फेलोशिप के लिए दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई गई
Santosh Kumar | March 4, 2024 | 01:07 PM IST | 1 min read
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद का यह फैसला 300 पीएचडी स्कॉलर्स की फेलोशिप रद्द करने के फैसले को वापस लेने के अनुरोध के बाद आया है।
नई दिल्ली: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने पीएचडी स्कॉलर्स फेलोशिप विस्तार और उन्नयन के लिए दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। सीएसआईआर ने विद्वानों को दस्तावेज जमा करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया है। जो पीएचडी छात्र अंतिम तिथि से पहले दस्तावेज जमा करने में विफल रहे, वे अब अगस्त से पहले प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। काउंसिल ने खुद यह जानकारी अभ्यर्थियों से साझा की है।
बता दें कि यह फैसला परिषद द्वारा 300 पीएचडी स्कॉलर्स की फेलोशिप रद्द करने के फैसले को वापस लेने के अनुरोध के बाद आया है। सीएसआईआर ने कहा कि सक्षम अधिकारी उन रिसर्च फेलो/एसोसिएट्स को छूट दे रहे हैं जिनकी मूल्यांकन तिथियां 01-03-2020 से 29-02-2024 के बीच आती हैं, ताकि वे अपने उन्नयन/विस्तार/निरंतरता के संबंध में 31 अगस्त 2024 तक दस्तावेज जमा कर सकें।
AIRSA ने फैसले का किया स्वागत
इससे पहले, ऑल इंडिया रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन (एआईआरएसए) ने पत्र के माध्यम से सीएसआईआर निदेशक से देश भर में पीएचडी छात्रों की फेलोशिप समाप्त करने के मुद्दे को हल करने का आग्रह किया था। हालांकि, तब सीएसआईआर की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी, वहीं अब काउंसिल के फैसले के साथ एआईआरएसए ने भी सीएसआईआर के फैसले का स्वागत किया है।
ऑल इंडिया रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन ने कहा कि सीएसआईआर का यह समय पर लिया गया निर्णय अनगिनत शोधकर्ताओं को बहुत जरूरी राहत और सहायता प्रदान करेगा, जिससे वे बिना किसी व्यवधान के वैज्ञानिक समुदाय में अपना बहुमूल्य योगदान जारी रख सकेंगे।
एसोसिएशन ने आगे कहा कि AIRSA भारत में सभी अनुसंधान विद्वानों के लिए एक सहायक वातावरण सुनिश्चित करके सीएसआईआर के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अगली खबर
]UPPSC RO/ARO Exam: यूपीपीएससी ने परीक्षा नियंत्रक को हटाया, 5 साल में तीसरी बार आयोग की कार्रवाई
समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद राज्य सरकार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने परीक्षा नियंत्रक अजय तिवारी को हटा दिया है। प्रशासन ने उनका तबादला राजस्व परिषद में कर दिया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’