CSEET May 2024 Result Date: आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 16 मई को होगा जारी, यहां देखें परिणाम लिंक
Santosh Kumar | May 14, 2024 | 08:07 PM IST | 1 min read
इंस्टीट्यूट ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) मई 2024 परीक्षा के परिणाम की तारीख घोषित कर दी है। सीएसईईटी परिणाम 2024 आईसीएसआई द्वारा 16 मई को जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
इंस्टीट्यूट ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। सीएसईईटी मई 2024 सत्र का औपचारिक ई-परिणाम-सह-अंक विवरण उम्मीदवारों को उनके संदर्भ, उपयोग और रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड करने के लिए परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसमें कहा गया है, “परिणाम-सह-अंक विवरण की कोई भौतिक प्रति उम्मीदवारों को जारी नहीं की जाएगी।”
आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 परीक्षा जो मूल रूप से 4 मई को निर्धारित थी, उन उम्मीदवारों के लिए 6 मई को पुनर्निर्धारित की गई थी, जिन्हें परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
CSEET परीक्षा में 4 पेपर शामिल थे। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक की आवश्यकता होती है। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
Also read CSEET 2024 July Session: सीएसईईटी जुलाई परीक्षा पंजीकरण विंडो ओपन, smash.icsi.edu पर करें अप्लाई
ICSI CSEET May 2024 Result: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईसीएसआई सीएसईईटी मई परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, CSEET May 2024 Result Link पर दिखें।
- पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- ICSI CSEET Result 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें शामिल डिटेल को जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज