Bihar Police DET Admit Card 2026: बिहार पुलिस ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, 24 अगस्त से परीक्षा
Saurabh Pandey | August 10, 2026 | 01:50 PM IST | 2 mins read
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा विशेष रूप से बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के वाहन चलाने के कौशल को जांचने के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली : सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स (CSBC) ने बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट (DET) का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एनरोलमेंट या रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
यदि कोई उम्मीदवार किसी कारण से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह 21 और 22 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच केन्द्रीय चयन पर्षद के पटना (बैक हार्डिंग रोड, सचिवालय हाल्ट के पास) स्थित कार्यालय से अपने खर्च पर डुप्लिकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक या पोस्ट के जरिए नहीं भेजा जाएगा।
CSBC Bihar Police DET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर बिहार पुलिस सेक्शन पर क्लिक करें।
- बिहार पुलिस डीईटी एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
CSBC Bihar Police DET 2026: परीक्षा तिथि
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा पूरे राज्य में 24 अगस्त 2026 से आयोजित की जाएगी। ड्राइविंग टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों से कार, जीप और बस या ट्रक चलाने का टेस्ट लिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पूरे राज्य में ड्राइवर कॉन्स्टेबल के कुल 4361 पदों को भरा जाना है।
चयनित अभ्यर्थियों की मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा (DET) की तिथि, समय एवं स्थान की सूचना प्रवेश-पत्र पर दर्ज रहेगी। मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा (DET) में निर्धारित तिथि को प्रत्येक अभ्यर्थी का शामिल होना अनिवार्य है, अन्यथा वे अयोग्य माने जाएंगे और उन्हें दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।
CSBC Bihar Police DET 2026: दस्तावेज सत्यापन
बिहार पुलिस ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट के दिन ही दस्तावेज सत्यापन (DV) भी किया जाएगा। इसके लिए अलग से कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को तय समय पर अपने एडमिट कार्ड, सभी मूल प्रमाण-पत्रों और उनकी एक-एक स्व-प्रमाणित-फोटो कॉपी जिस पर आपका हस्ताक्षर हो साथ लेकर उपस्थित होना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई