Trusted Source Image

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: आईटीबीपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू

Saurabh Pandey | August 10, 2026 | 07:40 AM IST | 1 min read

आईटीबीपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डॉक्यूमेंटेशन के बाद योग्य पाए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू निर्धारित किए बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
डॉक्यूमेंटेशन के बाद योग्य पाए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू निर्धारित किए बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) द्वारा मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 तक है।

आईटीबीपी की तरफ से सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए कुल 282 ग्रुप 'ए' रिक्तियों की घोषणा की गई है।

आईटीबीपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
रिक्तियों की संख्या
मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट)
115
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट)
162
सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड इन कमांड)
05
कुल
282

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

पद का नाम
आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता
सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड इन कमांड)
अधिकतम 50 वर्ष
एमबीबीएस + पीजी डिग्री/डिप्लोमा + डीएम/एमच या समकक्ष
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट)
अधिकतम 40 वर्ष
एमबीबीएस + पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा
मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट)
अधिकतम 30 वर्ष
एमबीबीएस और वैध मेडिकल काउंसिल पंजीकरण

Also read UP Police Final Result 2026: यूपी पुलिस मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन भर्ती परीक्षा का परिणाम व कट ऑफ मार्क्स जारी

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: वेतनमान

पद का नाम
वेतनमान
सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड इन कमांड)
7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स में लेवल-12 (78,800 रुपये से 2,09,200 रुपये तक)
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट)
7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स में लेवल-11 (67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये तक)
मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट)
7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स में लेवल-10 (56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक)


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications