Bihar Police Constable Result 2024: सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट csbc.bih.nic.in पर जल्द होगा जारी
Abhay Pratap Singh | October 23, 2024 | 12:50 PM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को राज्य भर के 38 जिलों में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2024 के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। आधिकारिक घोषणा के बाद बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त 2024 को राज्य भर के 38 जिलों में आयोजित की गई थी। सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 से पहले लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर सकता है तथा अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने का विकल्प भी दिया जा सकता है।
सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के साथ ही लिखित परीक्षा के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी घोषित करेगा। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की भी आवश्यकता होगी। यह परीक्षा पेन एवं पेपर मोड में कराई गई थी।
बता दें कि, बिहार में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पिछले साल 1, 7 और 15 अक्टूबर, 2023 को होने वाली थी। 1 अक्टूबर की परीक्षा के बाद बोर्ड ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि 1 अक्टूबर की परीक्षा (दोनों पालियों) रद्द करते हुए शेष तिथियों की परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं।
इस साल, बिहार पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम के दौरान अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे से परीक्षा हाल में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। वहीं, ओएमआर शीट सील होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा हाल से बाहर निकलने की अनुमति दी गई।
CSBC Bihar Police Constable result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- बिहार पुलिस टैब खोलें और कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम पेज पर जाएं।
- यदि आवश्यक हो तो अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- कैंडिडेट बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच