CSBC Constable Exam 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि व एडमिट कार्ड डेट ऑपरेटर, विशेष शाखा के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | May 20, 2026 | 04:11 PM IST | 2 mins read

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल 2026 परीक्षा जून माह के तीसरे और चौथे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC), बिहार ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत सिपाही (ऑपरेटर) और विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत सिपाही (स्पेशल ब्रांच) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम और प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर 2026 परीक्षा 21 जून को और बिहार पुलिस कांस्टेबल स्पेशल ब्रांच 2026 परीक्षा 24 जून को आयोजित की जाएगी।

CSBC Bihar Police Constable Operator Exam Date 2026: सीएसबीसी कांस्टेबल ऑपरेटर एग्जाम शेड्यूल

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर 2026 परीक्षा 21 जून को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड के लिए 15 जून को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

CSBC Bihar Police Constable Special Branch Exam Date 2026: सीएसबीसी कांस्टेबल स्पेशल ब्रांच एग्जाम शेड्यूल

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल स्पेशल ब्रांच 2026 परीक्षा 24 जून को एक पाली में पेपर-1 और पेपर 2 के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। दो पेपरों के बीच 30 मिनट के अंतराल में परीक्षा कराई जाएगी। बिहार पुलिस कांस्टेबल स्पेशल ब्रांच एडमिट कार्ड 2026 18 जून को जारी कर दिया जाएगा।

Also read MP Forest Guard Admit Card 2026 Live: एमपी फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी एडमिट कार्ड कब आएगा? परीक्षा तिथि जानें

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार सीएसबीसी कांस्टेबल हाल टिकट में रोल नंबर, नाम, परीक्षा तिथि व समय, नाम और पिता का नाम जैसे महत्वपूर्ण विवरण जांच सकेंगे। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं जारी किया जाएगा।

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए सीएसबीसी बिहार की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2026: डुब्लीकेट ई-एडमिट कार्ड

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, जो उम्मीदवार किसी कारण से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सके वे ‘बैक हार्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के निकट), पटना 800001 स्थित कार्यालय से डुप्लीकेट ई-एडमिट कार्ड कांस्टेबल ऑपरेटर के लिए 19 जून, 2026 को और कांस्टेबर स्पेशल ब्रांच के लिए 22 जून, 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 तक प्राप्त कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]