Trusted Source Image

IGNOU June TEE Admit Card 2026: इग्नू जून टीईई एडमिट कार्ड ignou.samarth.edu.in पर जारी, परीक्षा 1 जून से शुरू

Abhay Pratap Singh | May 20, 2026 | 03:16 PM IST | 2 mins read

इग्नू हाल टिकट जून टीईई 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

इग्नू जून 2026 टर्म एंड परीक्षा 21 जुलाई को समाप्त होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
इग्नू जून 2026 टर्म एंड परीक्षा 21 जुलाई को समाप्त होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने 20 मई को टर्म एंड परीक्षा (TEE) जून 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in और ignou.samarth.edu.in के माध्यम से इग्नू जून टीईई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

इग्नू हाल टिकट जून टीईई 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) तथा ऑनलाइन प्रोग्राम (IOP) में नामांकित छात्रों के लिए इग्नू जून टीईई 2026 परीक्षा 1 जून से 21 जुलाई, 2026 तक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थी इग्नू एडमिट कार्ड 2026 में अपना नाम, नामांकन संख्या, कार्यक्रम का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का विवरण और परीक्षा दिवस संबंधित निर्देश जांच सकते हैं। इग्नू जून 2026 टीईई एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की विसंगति या त्रुटि होने पर छात्रों को तुरंत विश्वविद्यालय के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

Also readIGNOU July 2026 Re-Registration: इग्नू जुलाई ओडीएल-ऑनलाइन प्रोग्राम्स के लिए री-रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन

परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर छात्रों को इग्नू टीईई जून 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे कैलकुलेटर, मोबाइल फोन या पाठ्य सामग्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। परीक्षा समय से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

इग्नू जून 2026 टर्म एंड एग्जाम प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय पाली का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक परीक्षा की वास्तविक अवधि संबंधित प्रश्न पत्र पर अलग से दी जाएगी।

IGNOU Hall Ticket June 2026 TEE: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट इग्नू हाल टिकट टीईई जून 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इग्नू जून टीईई 2026 एडमिट कार्ड जांचें व डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications