Trusted Source Image

Allahabad High Court HJS 2023 Mains Exam Date: इलाहाबाद उच्च न्यायालय एचजेएस मुख्य परीक्षा शेड्यूल जारी

Abhay Pratap Singh | May 20, 2026 | 02:34 PM IST | 1 min read

मुख्य लिखित परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए यूपीएचजेएस एडमिट कार्ड 2026 इलाहाबाद एचसी की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा।

इलाहाबाद एचसी यूपीएचजेएस 2023 मेन एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
इलाहाबाद एचसी यूपीएचजेएस 2023 मेन एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) ने उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विस - 2023 (UPHJS 2023) मुख्य परीक्षा का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एचजेएस 2023 मुख्य लिखित परीक्षा 1 अगस्त और 2 अगस्त को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

मुख्य परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए यूपीएचजेएस एडमिट कार्ड 2026 इलाहाबाद एचसी की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा, जिसे कैंडिडेट लॉगिन विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही मेन एग्जाम में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।

Allahabad High Court HJS Main Exam 2024: यूपी एचजेएस मेन एग्जाम 2023 डेट

सीधी भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा -

परीक्षा तिथिपरीक्षा का दिनप्रथम पाली
(सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
द्वितीय पाली
(दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक)
1 जुलाई 2026शनिवारजनरल अवेयरनेस एंड लीगल लैंग्वेजलॉ - 1
2 जुलाई 2026रविवारलॉ - 2लॉ - 3


Also readRajasthan High Court Driver Result 2026: राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर रिजल्ट hcraj.nic.in पर जारी, कटऑफ जांचें

विभागीय प्रतियोगी परीक्षा -

परीक्षा तिथि
परीक्षा का दिन
प्रथम पाली
(सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
द्वितीय पाली
(दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक)
1 जुलाई 2026
शनिवार-लॉ - 1
2 जुलाई 2026
रविवार
लॉ -2
लॉ -3

इलाहाबाद उच्च न्यायालय एचजेएस मेन एग्जाम 2023 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यूपी एचजेएस 2023 प्री परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की गई थी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 83 हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज के पदों को भरा जाएगा, जिसमें सामान्य कैटेगरी के 35 पद शामिल हैं। वहीं, ओबीसी के 22 पद, ईडब्ल्यूएस के 8 पद, एससी के 17 और एसटी का 1 पद भरा जाएगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए इलाहाबाद एचसी रिक्रूटमेंट पोर्टल www.allahabadhighcourt.in/calendar/itemWiseList.jsp?group=7 पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications