CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड csbc.bihar.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | June 11, 2026 | 07:22 AM IST | 2 mins read
सीएसबीसी बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी।
नई दिल्ली: बिहार के सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स (सीएसबीसी) ने 17 जून की बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत जारी किया गया है। बिहार पुलिस भर्ती 2026 परीक्षा 14 जून से आयोजित की जाएगी।
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का विवरण और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
सीएसबीसी बिहार, प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर, मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल और अन्य संबंधित पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा कुल 4,236 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
CSBC Bihar Police Admit Card 2026: बिहार पुलिस परीक्षा शेड्यूल
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा 14 और 17 जून को राज्य के 38 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर होगी। पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 8 से 9 बजे तक है, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक एंट्री मिलेगी।
सुबह की शिफ्ट की परीक्षा 10 बजे और दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे शुरू होगी। बोर्ड ने 14 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षा की सिटी स्लिप भी पोर्टल पर जारी कर दी गई है।
Bihar Police Constable Admit Card 2026: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीएसबीसी बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
- सीएसबीसी बिहार पुलिस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) और उसके बाद के अन्य चरणों से गुजरना होगा।
अगली खबर
]RRB NTPC Admit Card 2026 (Out) LIVE: आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक, लेटेस्ट अपडेट्स
उम्मीदवार संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी यूजी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ने एनटीपीसी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल