Bihar Police Constable Admit Card 2023: सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | July 31, 2024 | 10:45 AM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। सीएसबीसी ने फिलहाल 7 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में आगे शेयर किया गया है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को किया जाएगा। सीएसबीसी ने फिलहाल 7 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
CSBC Bihar Constable Exam 2023: परीक्षा शेड्यूल
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 प्रतिदिन एक शिफ्ट में और कुल 6 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। यह एक ओएमआर मोड पेपर होगा जिसका समय दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को सुबह 9.30 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा और परीक्षा केंद्र सुबह 10.30 बजे बंद हो जाएंगे। बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के जरिए कुल 21391 पदों पर भर्ती की जाएगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए नोटिस 9 जून 2023 को जारी किया गया था और उम्मीदवारों ने 20 जून से 20 जुलाई के बीच आवेदन किया था। आवेदकों के लिए परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। हालांकि, बाद में परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है।
CSBC Bihar Constable Admit Card 2023: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- apply-csbc.com/v1_23_we_admit/searchApplication
- पंजीकृत मोबाइल नंबर, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी