CSAB Counselling 2026: बीटेक में प्रवेश के लिए एनआईटी, आईआईआईटी व जीएफटीआई की सीट मैट्रिक्स आज, शेड्यूल जानें
Santosh Kumar | July 28, 2026 | 12:05 PM IST | 1 min read
अथॉरिटी आज से स्पेशल राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग भी शुरू करेगी। जिन कैंडिडेट्स को जोसा के जरिए सीट नहीं मिली है या जो स्पेशल राउंड में शामिल होना चाहते हैं, वे जारी होने के बाद सीट मैट्रिक्स देख सकते हैं।
Check your Chances in NITs/IIITs/GFTIs through CSAB Counselling
Use Nowनई दिल्ली: सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) की ओर से 2026 के लिए स्पेशल राउंड काउंसलिंग आज से शुरू हो रही है। सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड आज सीएसएबी 2026 रिक्त सीटों की घोषणा करेगा। उम्मीदवार csab.nic.in पर जोसा काउंसलिंग के बाद सीएसएबी रिक्त सीटों की जांच कर सकेंगे। जोसा के बाद सीएसएबी की 2026 रिक्त सीटों में एनआईटी, आईआईटी और जीएफआईटी में उपलब्ध संस्था- और शाखा-वार सीटें शामिल होंगी।
अथॉरिटी आज से स्पेशल राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग भी शुरू करेगी। जिन कैंडिडेट्स को जोसा के जरिए सीट नहीं मिली है या जो स्पेशल राउंड में शामिल होना चाहते हैं, वे जारी होने के बाद सीट मैट्रिक्स देख सकते हैं।
CSAB Counselling 2026: स्पेशल राउंड 1, 2 रिजल्ट डेट
जोसा काउंसलिंग के सभी राउंड पूरे होने के बाद भी, इंजीनियरिंग कॉलेजों में हजारों सीटें खाली रह गई हैं। शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त तक चलेगा और चॉइस भरने और लॉक करने की प्रक्रिया 5 अगस्त तक पूरी करनी होगी।
सीएसएबी 2026 स्पेशल राउंड काउंसलिंग के पहले चरण के लिए सीट अलॉटमेंट का नतीजा 6 अगस्त को जारी किया जाएगा, जबकि स्पेशल राउंड-2 के लिए सीट अलॉटमेंट की घोषणा 12 अगस्त को की जाएगी।
Also read JoSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग राउंड 5 सीट अलॉटमेंट josaa.nic.in पर जारी
CSAB Special Round Counselling 2026: काउंसलिंग सबंधी निर्देश
देश भर के 31 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और 26 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सीएसएबी काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में भी प्रवेश सीएसएबी के जरिए होगा।
जो उम्मीदवार सीएसएबी में सीट मिलने के बाद रिपोर्ट नहीं करते हैं, उनकी सीट रद्द व फीस जब्त की जा सकती है। फाइनल एडमिशन के लिए इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। उम्मीदवार रेगुलर अपडेट सीएसएबी पोर्टल देखते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल