Trusted Source Image

JoSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग राउंड 5 सीट अलॉटमेंट josaa.nic.in पर जारी, 20 जुलाई तक करें रिपोर्टिंग

Abhay Pratap Singh | July 16, 2026 | 06:35 PM IST | 1 min read

जोसा काउंसलिंग 2026 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

JEE 2026 College Predictor

Try JEE College Predictor to check admission chances in IITs/NITs/IIITs & GFTIs.

Try Now
जोसा राउंड 5 काउंसलिंग 2026 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग शुरू है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
जोसा राउंड 5 काउंसलिंग 2026 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग शुरू है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने आज जोसा काउंसलिंग 2026 राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम में घोषित कर दिया है। जेईई मेन 2026 या जेईई एडवांस्ड 2026 के स्कोर के आधार पर जोसा काउंसलिंग 2026 में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपना राउंड-5 सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।

जोसा काउंसलिंग 2026 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जोसा काउंसलिंग 2026 राउंड 5 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 20 जुलाई तक एडमिशन पोर्टल josaa.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।

JoSAA Seat Allotment 2026: अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जोसा राउंड 5 सीट अलॉमेट लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  • ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, ‘कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड’ टैब खोजें।
  • ‘जोसा 2026 राउंड 5 सीट एलोकेशन रिजल्ट देखें’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • जोसा काउंसलिंग राउंड 5 सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें।

Also readJharkhand B.Tech Counselling: झारखड जेईई मेन स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार के लिए आज से आवेदन शुरू

JoSAA Round 5 Seat Allotment Result 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

सीट आवंटित उम्मीदवारों को 20 जुलाई, 2026 तक फीस का भी भुगतान करना होगा। नीचे सारणी में जोसा राउंड 5 सीट अलॉटमेंट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां
जोसा सीट अलॉटमेंट 2026 राउंड 5
16 जुलाई 2026
ऑनलाइन रिपोर्टिंग16 से 20 जुलाई 2026 तक
राउंड 5 के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि
20 जुलाई 2026
शुल्क भुगतान से जुड़ी समस्या का समाधान / सवालों का जवाब देने की आखिरी तिथि
21 जुलाई 2026
सीट वापसी या सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलना
16 से 20 जुलाई 2026
विड्रॉल क्वेरी का जवाब देने का आखिरी दिन
21 जुलाई 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications