Trusted Source Image

MPPSC Assistant Professor Answer Key 2026: एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की 6 विषयों के लिए जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | July 16, 2026 | 05:49 PM IST | 2 mins read

एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 148 पद भरे जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
मध्यप्रदेश सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 148 पद भरे जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने संस्कृत, भूगोल, मनोविज्ञान, विधि, भूगर्भशास्त्र और योगिक विज्ञान विषय के लिए आयोजित सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) परीक्षा 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आंसर की जांच सकते हैं।

एपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोविजनल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में सभी विषयों के लिए जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। परीक्षार्थियों को एमपी सहायक प्रोफेसर आंसर की पर शुल्क भुगतान और प्रमाणित दस्तावेजों के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा।

उम्मीदवार एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक सक्रिय होने के 5 दिन के भीतर ऑनलाइन माध्यम में चुनौती दर्ज करा सकेंगे। निर्धारित तिथि व समय के बाद परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों से आपत्तियों के अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की गई थी।

Also readUPSSSC 2026: यूपी में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 3 अगस्त

समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद एमपी सहायक प्रोफेसर फाइनल आंसर की 2026 तैयार और जारी की जाएगी। परीक्षा परिणाम की घोषणा अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 148 पद भरे जाएंगे, जिसमें संस्कृत के 34, भूगोल के 74, मनोविज्ञान के 10, लॉ के 17, भूगर्भशास्त्र के 10 और योगिक विज्ञान के 3 पद शामिल हैं।

MPPSC Assistant Professor Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोविजनल आंसर की 2026 जांच सकते हैं:

  • एमपीपीएससी की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘What's New’ पर क्लिक करें।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोविजनल आंसर की पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ में उपलब्ध उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications