Trusted Source Image

UPSSSC 2026: यूपी में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 3 अगस्त

Abhay Pratap Singh | July 14, 2026 | 09:38 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये का भुगतान करना होगा।

यूपी लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 14 जुलाई से शुरू। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 14 जुलाई से शुरू। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज से लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार (Auditor and Assistant Accountant) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 14 जुलाई से ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के कुल 1829 पद भरे जाएंगे। आवेदक के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोरकार्ड, कॉमर्स में बैचलर डिग्री या अकाउंटेंसी में पीजी डिप्लोमा है। इसके अलावा कंप्यूटर का ‘ओ’ लेवल डिप्लोमा हो। पोस्ट और डिपार्टमेंट के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।

यूपी लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई, 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दिया जाएगा। आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 3 अगस्त है।

Also readUPSSSC 2023: यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती में डीवी के लिए चयनित अभ्यर्थी 13 जुलाई से दस्तावेज करें अपलोड

यूपीएसएसएससी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के लिए पीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है। उम्मीदवारों को पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर यूपी लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार 2026 मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध यूपीएसएसएससी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

UPSSSC Auditor and Assistant Accountant Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट आवेदन लिंक upsssc.gov.in/AllNotifications.aspx पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘विज्ञापन संख्या 14-परीक्षा/2026 - अप्लाई करें’ पर क्लिक करें।
  • पीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications