Abhay Pratap Singh | July 14, 2026 | 07:51 PM IST | 1 min read
सीजी पीएटी पीवीपीटी आपत्ति पोर्टल लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 14 जुलाई को पीएटी पीवीपीटी (PAT/PVPT26) प्रवेश परीक्षा 2026 की मॉडल आंसर की एग्रीकल्चर, मैथमेटिक्स और बायोलॉजी ग्रुप के लिए जारी कर दी है। परीक्षार्थी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी जांच सकते हैं।
छत्तीसगढ़ प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट और छत्तीसगढ़ प्री-वेटनरी पॉलिटेक्निक टेस्ट की मॉडल आंसर की पर प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। सीजी पीएटी पीवीपीटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लिंक 20 जुलाई तक सक्रिय रहेगी। ऑनलाइन के अलावा अन्य माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
सीजी पीएटी पीवीपीटी आपत्ति पोर्टल लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। शुल्क भुगतान के बिना आपत्ति प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। छत्तीसगढ़ पीएटी पीवीपीटी 2026 प्रवेश परीक्षा 11 जून को आयोजित की गई थी।
निर्धारित तिथि व समय के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। बिना प्रमाण के प्राप्त आपत्ति रद्द कर दी जाएगी। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, आपत्ति 20 जुलाई, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर दर्ज करा सकते हैं।” अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिस जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों की मदद से उम्मीदवार सीजी व्यापम मॉडल आंसर की जांच सकते हैं: