Saurabh Pandey | July 16, 2026 | 11:04 AM IST | 2 mins read
झारखंड जेईई मेन 2026 रिजल्ट के आधार पर जारी बीई/बीटेक स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी, लिंग या अन्य विवरणों में सुधार करवाना है, उन्हें आज 16 जुलाई 2026 को आवश्यक दस्तावेजों के साथ ईमेल के जरिए आवेदन करना होगा।

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने जेईई मेन-2026 रिजल्ट के आधार पर जारी बीई/बीटेक स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी, लिंग या अन्य विवरणों में सुधार करवाना है, उन्हें आज 16 जुलाई 2026 को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।
बोर्ड को कुछ उम्मीदवारों से अपनी कैटेगरी, जेंडर, TFW/PTG स्टेटस और दूसरी जरूरी जानकारी में सुधार के लिए आवेदन मिले हैं। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि जिन अभ्यर्थियों के नाम 5 जुलाई 2026 को जारी स्टेट मेरिट लिस्ट में शामिल हैं और वे अपने विवरणों में सुधार करवाना चाहते हैं, उन्हें 16 जुलाई 2026 को आवश्यक सुधारों और सहायक दस्तावेजों के साथ एक नया आवेदन बोर्ड की ईमेल आईडी jceceb@gmail.com पर भेजना होगा।
बोर्ड ने साफ किया है कि तय तारीख के बाद या जरूरी सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स के बिना मिले किसी भी अनुरोध पर किसी भी हालत में विचार नहीं किया जाएगा। 16 जुलाई 2026 को मिले आवेदनों की बोर्ड जांच करेगा और उसके अनुसार उन्हें 17 से 19 जुलाई 2026 के बीच ज़रूरी फील्ड में सुधार करने की अनुमति देगा।
इसके अलावा, झारखंड राज्य के सब-डिविजनल ऑफिसर (सिविल) के स्तर से नीचे के अधिकारी द्वारा जारी एसटी/एससी/बीसीआई (NCL)/बीसीआई(NCL)/I&A (EWS के लिए) सर्टिफिकेट ही स्वीकार किए जाएंगे।
झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) ने राज्य की मेरिट लिस्ट 5 जुलाई को जारी कर दी गई है। यह लिस्ट JEE Main 2026 के रिजल्ट के आधार पर तैयार की गई है। मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों को रैंक दी जाती है, जिन्होंने काउंसलिंग के लिए जेसीईसीईबी में रजिस्ट्रेशन कराया है। सभी आवेदकों का एनटीए द्वारा आयोजित JEE Main 2026 पेपर 1 पास होना ज़रूरी है। रैंक पूरी तरह से JEE Main 2026 के परसेंटाइल स्कोर के आधार पर तैयार की जाती हैं। सिर्फ रजिस्टर्ड उम्मीदवार ही चॉइस भरने के लिए काउंसलिंग पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जेईई मेन पेपर 2 का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर और अन्य संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक वास्तुकला (बी.आर्क) और योजना (बी.प्लानिंग) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Abhay Pratap Singh