Trusted Source Image

JEECUP Counselling 2026: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के चौथे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग शुरू, 30 जुलाई को आवंटन

Saurabh Pandey | July 27, 2026 | 07:00 PM IST | 2 mins read

यूपी पॉलिटेक्निक (जीकप) काउंसलिंग के चौथे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 29 जुलाई तक अपने पंसदीदा कॉलेज का विकल्प चुनकर लॉक कर सकते हैं।

नए और पहले से रजिस्टर्ड (जिनका एडमिशन नहीं हुआ है) दोनों तरह के कैंडिडेट्स काउंसलिंग के चौथे राउंड में हिस्सा ले सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
नए और पहले से रजिस्टर्ड (जिनका एडमिशन नहीं हुआ है) दोनों तरह के कैंडिडेट्स काउंसलिंग के चौथे राउंड में हिस्सा ले सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) (JEECUP), उत्तर प्रदेश ने यूपीजेईई के चौथे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग शुरू कर दी है। उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके ऑधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर अपने पसंद के कॉलेज और कोर्स के लिए अपनी चॉइस भर सकते हैं।

जीकप काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ज्यादा से ज्यादा प्राथमिकताएं चुनें। इससे उन्हें सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। राउंड 2 में सीट अलॉटमेंट का नतीजा 30 जुलाई, 2026 को आएगा, और चॉइस भरने की विंडो 29 जुलाई, 2026 को बंद हो जाएगी।

JEECUP Counselling 2026: सीट आवंटन डेट

जीकप 2026 राउंड 4 में सीट अलॉटमेंट की घोषणा 30 जुलाई को की जाएगी। सीटों का अलॉटमेंट कैंडिडेट्स की मेरिट रैंक, उनकी पसंद और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

JEECUP Counselling 2026: एडमिट कार्ड

  1. राउंड 4 सीट अलॉटमेंट लेटर
  2. जीकप रैंक कार्ड
  3. राउंड 4 सीट अलॉटमेंट लेटर
  4. 10वीं क्लास की मार्कशीट
  5. कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  6. पासपोर्ट साइज फोटो
  7. वैलिड फोटो आईडी प्रूफ
  8. फीस पेमेंट की रसीद

JEECUP Counselling 2026: फ्रीज' या 'फ्लोट' विकल्प चुनना अनिवार्य

जीकप काउंसलिंग के चौथे दौर के सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन पोर्टल के माध्यम से 'फ्रीज' या 'फ्लोट' विकल्प चुनना होगा। 'फ्रीज' विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए नामित जिला सहायता केंद्र पर जाने से पहले निर्धारित सुरक्षा जमा राशि और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर शुल्क भुगतान या दस्तावेज सत्यापन पूरा करने में विफल रहते हैं, वे अपनी आवंटित सीट खो सकते हैं। शेड्यूल में 5 अगस्त, 2026 को स्वीकृत सीट वापस लेने का विकल्प भी दिया गया है।

Also read IIM CAT Notification 2026: आईआईएम कैट नोटिफिकेशन जारी, 3 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण; आवेदन प्रक्रिया जानें

JEECUP Counselling 2026: काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
तिथियां
चॉइस फिलिंग शुरू और समाप्त होने की तिथि
27 जुलाई - 29 जुलाई, 2026
राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम की तिथि
30 जुलाई, 2026
फ्रीज/फ्लोट चयन और शुल्क भुगतान
31 जुलाई - 3 अगस्त, 2026 (शाम 5 बजे तक)
जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेजों का सत्यापन
31 जुलाई - 4 अगस्त, 2026 (शाम 6 बजे तक)
शेष शुल्क का भुगतान (फ्रीज करने वाले उम्मीदवारों के लिए)
31 जुलाई - 4 अगस्त, 2026
आवंटित सीट वापस लेने का विकल्प
5 अगस्त, 2026


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications