COMEDK UGET Result 2025: कॉमेडके यूजीटी रिजल्ट comedk.org पर जारी, टॉपर्स लिस्ट, काउंसलिंग पंजीकरण डेट जानें
Saurabh Pandey | June 7, 2025 | 06:00 PM IST | 2 mins read
कॉमेडके यूजीईटी टॉपर्स लिस्ट 2025 में कर्नाटक के चार उम्मीदवारों ने शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त किया है। शीर्ष 10 में चार उम्मीदवार कर्नाटक से, दो-दो आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश से तथा एक-एक बिहार और पंजाब से हैं।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली : कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के संघ (COMEDK) ने अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2025 (UGET) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के माध्यम से अपने COMEDK UGET 2025 स्कोरकार्ड देख और रैंक लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
150 से ज़्यादा इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीट आवंटन के लिए COMEDK ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण और दस्तावेजों को अपलोड करने की प्रक्रिया 9 जून, 2025 को शाम 4 बजे शुरू होगी और 18 जून, 2025 को दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी।
COMEDK UGET 2025: शिशिर एच शेट्टी ने किया टॉप
कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा में कर्नाटक के मूडबिद्री के शिशिर एच शेट्टी ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर पंजाब के मलिक जैन और तीसरे नंबर पर कर्नाटक के वरुण जे कुमार रहे।
COMEDK UGET 2025: रैंक लिस्ट
कॉमेडके यूजीईटी टॉपर्स लिस्ट 2025 में कर्नाटक के चार उम्मीदवारों ने शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त किया है। शीर्ष 10 में चार उम्मीदवार कर्नाटक से, दो-दो आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश से तथा एक-एक बिहार और पंजाब से हैं।
रैंक 1: शिशिर एच शेट्टी
रैंक 2: मलिक जैन
रैंक 3: वरुण जे कुमार
रैंक 4: वेन्नापुसा हर्षवर्द्धन रेड्डी
रैंक 5: नितेश आनंद
रैंक 6: एनबी रितेश वर्षण
रैंक 7: मनोजना श्रीविजय कलबुर्गी
रैंक 8: जी सैकिरण
रैंक 9: अनुराग चौधरी
रैंक 10: भूपति नितिन अग्निहोत्री
COMEDK UGET Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
- अब कैंडिडेट लॉगिन विंडो पर जाएं।
- यूजर आईडी और पासवर्ड सबमिट करें।
- COMEDK UGET Result 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें।
Also read IGNOU Admission 2025 July: इग्नू जुलाई ओडीएल, ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि जानें
COMEDK UGET 2025:परीक्षा विवरण
कॉमेडके यूजीईटी दो चरणों में 10 मई और 25 मई को आयोजित की गई थी और इसमें 179 भारतीय शहरों से 1.13 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। COMEDK UGET 2025 परीक्षा में कुल 180 प्रश्न थे। इनमें से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से 60-60 प्रश्न पूछे गए।
कॉमेडके यूजीटी 2025 परीक्षा तीन सत्रों में आयोजित की गई थी। पहला सत्र सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक, दूसरा सत्र दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक और तीसरा सत्र शाम 5.30 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित किया गया था।
इस वर्ष कुल 1,31,937 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से केवल 1,13,111 ही परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें कर्नाटक से 37,715 और अन्य राज्यों से 75,396 उम्मीदवार शामिल थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल