COMEDK UGET 2025: कॉमेडके यूजीईटी आवेदन फॉर्म सुधार विंडो कल होगी क्लोज, इन विवरणों को करें संपादित
Santosh Kumar | April 13, 2025 | 02:18 PM IST | 1 min read
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कॉमेडके यूजीईटी 2025 परीक्षा 10 मई को आयोजित की जाएगी और रिजल्ट 24 मई को घोषित किया जाएगा।
नई दिल्ली: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों का संघ (कॉमेडके) कल 14 अप्रैल को कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है और उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के माध्यम से कॉमेडके यूजीईटी 2025 आवेदन पत्र में आवश्यक परिवर्तन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कॉमेडके यूजीईटी 2025 परीक्षा 10 मई को आयोजित की जाएगी। कॉमेडके स्नातक प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक है।
COMEDK UGET Admit Card 2025: कॉमेडके यूजीईटी एडमिट कार्ड डेट
कॉमेडके यूजीईटी 2025 परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसमें कुल 180 प्रश्न होंगे, जिन्हें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के 3 खंडों में विभाजित किया जाएगा। सभी खंडों का भार समान होगा। परीक्षा कुल 180 अंकों की होगी।
यदि कॉमेडके यूजीईटी 2025 आवेदन पत्र में कोई गलती या विसंगति पाई जाती है, तो ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कॉमेडके यूजीईटी 2025 एडमिट कार्ड 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
COMEDK UGET 2025: फॉर्म में इन विवरणों को करें संपादित
उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी 2025 करेक्शन विंडो के माध्यम से अपनी फोटो, हस्ताक्षर, श्रेणी और शैक्षणिक विवरण को सही कर सकते हैं, लेकिन नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और परीक्षा शहर को नहीं बदल पाएंगे।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। कॉमेडके 2025 रिजल्ट 24 मई को जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा कर्नाटक के निजी इंजीनियरिंग, मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के संघ (कॉमेडके) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी